अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: द्वाराहाट। दूनागिरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दो घंटे से भी अधिक समय तक आवाजाही बाधित रही। यातायात बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...