Almora News: दुगालखोला में गुलदार की दहशत बरकरार
अल्मोड़ा, नवम्बर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। दुगालखोला व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले लोगों के घर के आंगन तक गुलदार पहुंच गया था। गुलदार के दिखने से लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, वन विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। माल गांव में पिंजरा भी लगाया गया है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर वन कर्मी गश्त कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.