अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुनवानौला निवासी दीवान राम को कांग्रेस ने किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी ने उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रुचि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी आदि ने खुशी जताई है। वहीं दीवान राम ने पार्टी का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...