अल्मोड़ा, अक्टूबर 19 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। खनियां में जय गोलू कैरम प्रतियोगिता के सिंगल्स के फाइनल में दीपक रावत ने खनियां के ललित रावत को हराया। डबल्स में मालरोड निवासी रामू और दीपक की जोड़ी ने राजेंद्र और ललित रावत को हराकर खिताब जीता। इस दौरान उक्रांद नेता कुंदन बिष्ट, मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बबली मेहरा, पूर्व प्रमुख हीरा रावत, नारायण बिष्ट, हरीश बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, प्रधान मंजुला बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...