Almora News: दस किलो गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े
अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: मुकेश सक्टा, सल्ट। पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर सल्ट एसओ कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रगड़गाण तिराहे के पास एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपयों ने अपना नाम अतीक अली और दानिश अली निवासी आईटीआई ऊधमसिंह नगर बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों से 10.885 किग्रा गंजा बरामद हुआ। टीम में एएसआई लोमेश कुमार, अवधेश कुमार, हेमंत मनराल, नीरज पाल, रविंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.