Almora News: दन्या में पौधे लेकर आ रहे युवक पर जानलेवा हमला
अल्मोड़ा, जुलाई 18 -- Almora News: दन्या। थाना क्षेत्र में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर पौधे लेने रुके एक युवक के साथ गाली-गलौच और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम डसीली निवासी लक्ष्मण सिंह ने तहरीर दी है। कहना है कि वह 15 जुलाई को दन्या बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था। हरेला पर्व पर पौधरोपण करने के लिए वह वोलीधारा के पास रुका था। इस दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बिशन सिंह गैड़ा बताते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। जब वह पौधे लेकर डसीली की ओर बढ़े, तो अगले मोड़ पर आरोपी खड़ा मिला। जब गाड़ी रोककर उससे गाली देने का कारण पूछा, तो आरोपी ने गला पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से पत्थरों से हमला कर दिया। इधर, एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.