अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत दन्या में एसओ दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे वारंटी मनोज सिंह मेहर को गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया। इसके अलावा देघाट एसओ अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने एनएआई एक्ट के आरोपी शिवेन्द्र सिंह निवासी नगर गांव देघाट को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...