Almora News: तीन माह से भटके रहा था व्यक्ति, पुलिस ने खोजा परिवार
अल्मोड़ा, अक्टूबर 9 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पिछले तीन महीने से क्षेत्र में भटक रहे एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। दो दिनों की कड़ी मशक्कत और उत्तर प्रदेश पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया। अपने बिछड़े सदस्य को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने दो दिनों तक स्थानीय स्तर पर पूछताछ और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। जांच में व्यक्ति की पहचान गोपाल कनौजिया उर्फ छोटू पुत्र शिव शंकर लाल कनौजिया, निवासी डिप्टी का पड़ाव, कानपुर नगर, उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.