Almora News: तालाब बने सड़कों के गड्ढों पर बैठकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: सोमेश्वर, संवाददाता। ब्लॉक कांग्रेस ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लगातार बढ़ते गड्ढों के खिलाफ गुरुवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के तालाब में बैठकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान व्यंग्यात्मक रूप से 'स्विमिंग पूल' और 'खाल-खंतियां' का नाम देते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचो-बीच पानी से लबालब भरे गड्ढे पर बैठकर रोष जताया। नेताओं ने मंत्री रेखा आर्या से क्षमा याचना करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इन गड्ढों को विकास समझने की भूल कर रही थी, जबकि वास्तव में ये तो 'स्विमिंग पूल' और 'खाल-खंतियां' हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.