Almora News: ताड़ीखेत के गांवों में जंगली सूअर से ग्रामीण परेशान
अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लाक के गांवों में जंगली सुअरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सब्जी और अनाज से भरे खेत खोद दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। विकासखंड के सुनियाकोट, बिल्लेख, मल्ला विशुवा, चापड़, टूनाकोट सहित कई गांवों में आलू, टमाटर सहित तमाम सब्जियां और अनाज का उत्पादन होता है। कुरमुलों की खोज में जंगली सुअर खेतों को खोदकर फसल बरबाद कर दे रहे हैं। इस कारण काश्तकार हताश और परेशान हैं। ग्रामीण मदन सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह, सुनील मेहरा आदि ने बताया कि सूअरों के आतंक के चलते खेती किसानी करना मुश्किल हो चुका है। तमाम सब्जियां तबाह कर दी गई हैं। प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर मुआवजे की कार्रवाई करनी चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि प्रभावित काश्तकारों को सूचना वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.