अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक पूरी तरह से डीडीए को नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जिला विकास संघर्ष समिति ने डीडीए समाप्ति के लिए साप्ताहिक धरना दिया। इस बीच लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक पहाड़ विरोधी डीडीए को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि डीडीए अल्मोड़ा की भौगोलिक स्थिति के विपरीत है। इससे लोगों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बीते आठ साल से वह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मौन बैठी हुई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में मास्टर प्लान के विरोध में संघर्ष समिति कहा कि जब तक डीडीए को पूरी तरह स...