Almora News: डीएम से सड़क कटान की जांच की मांग
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत माल के निवासी गोविंद अधिकारी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर पीएम-जीएसवाई के तहत बन रही सड़क के अवैध कटान की जांच की मांग की है। उनके अनुसार लोनिवि की ओर से योजना के तहत किए गए सर्वे और अधिग्रहण से इतर कृषि भूमि पर सड़क बनाई जा रही है, जिससे कृषकों की आजीविका पर प्रभाव पड़ सकता है। कृषि भूमि बचाने के लिए उन्होंने जांच करने व उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.