अल्मोड़ा, अक्टूबर 30 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। डाक विभाग की ओर से माह के पहले शुक्रवार को पेंशन अदालत लगाई जाएगी। डाक अधीक्षक के मुताबिक अदालत में पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण होगा। शिकायतें चार नवंबर तक अधीक्षक डाकघर कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती हैं। साफ किया कि न्यायालय में निर्णित, उपभोक्ता फोरम में चल रहे, डाक महानिदेशक की ओर से निपटाए और पहले से शामिल मामलों में शामिल नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...