Almora News: जौरासी के करन का एमबीबीएस में चयन
अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। जौरासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कफलटना के करन रावत पुत्र राजेश रावत ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश पाया। करन सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। उनके पिता राजेश रावत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि माता गृहणी है। गरीबी में पले करन की इस उपलब्धि पर पूरे जौरासी क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.