अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- Almora News: शुभम कपकोटी, लमगड़ा। जैंती-भनोली मोटर मार्ग पर स्थित मुख्य बाजार तिराहे पर गुरुवार रात चोरों ने एक बर्तन दुकान के नीचे बने गोदाम का ताला तोड़कर तांबे और पीतल के बर्तन पार कर दिए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम सुनाड़ी निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि जैंती मुख्य बाजार तिराहे पर उनकी दुकान है। हमेशा की तरह वह गुरुवार रात को अपनी दुकान और नीचे स्थित गोदाम को बंद कर घर चले गए थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: दो दुकानों से दस लाख के जेवर, शराब और नगदी चोरी रात में चोरों ने गोदाम का ताला चटका दिया और भीतर रखे महंगे तांबे व पीतल के बर्तनों को बटोरकर फरार हो गए। शुक्र...