Almora News: जेठुआ में पिंजरे में कैद हुआ दहशत फैलाने वाला गुलदार
अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- Almora News: चौखुटिया। ग्राम पंचायत जेठुआ में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना एक गुलदार रविवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इस क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक और मवेशियों पर लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय ग्रामीण बेहद भयभीत और परेशान थे। रविवार की रात को शिकार की तलाश में घूम रहा गुलदार वन विभाग की ओर से लगाए गए इस पिंजरे में फंस गया। तड़के ग्रामीणों ने जब पिंजरे के भीतर गुलदार को बंद देखा, तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पकड़े गए गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे वाहन के जरिए मृग विहार अल्मोड़ा भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी चंथरिया उमेश चंद्र पांडे ने बताया कि पकड़े गए नर गुलदार की उम्र लगभग दो वर्ष है। उन्होंने कहा कि चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.