Almora News: जीवन के लिए औषधि भी है संगीत : डॉ. उप्रेती
अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगीत विभाग में गुरुवार को 'संगीत शास्त्र और जीवन जगत' विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता संगीतज्ञ डॉ. पंकज उप्रेती ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, वरन जीवन के लिए औषधि के समान उपयोगी है। आधुनिक शोधों में म्यूजिक थैरेपी पर व्यापक कार्य हो रहा है। उन्होंने शास्त्रीय और चित्रपट संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से संगीत की विधाओं को समझाया तथा संस्कृति के नाम पर फूहड़ता से बचने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष विक्रम और प्रो. पीएन तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहां डॉ. सत्यमित्र ने समाज में संगीत, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संगीत और भूगोल तथा डॉ. आशुतोष ने काशी की संगीत परंपरा और पहाड़ विषय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.