अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन को देखते हुए शनिवार को भी यूपीसीएल की ओर से जिले में विद्युत लाइनों पर अनुरक्षण कार्य जारी रहा। मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शट डाउन लेने के कारण स्यालीधार से तोली 33 केवी. विद्युत लाइन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण इन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि विद्युत लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य चलाया जा रहा है, जिसके कारण आपूर्ति अस्थाई रूप से रोकी गई है और कार्य पूरा होने के बाद शाम तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डाला सब स्टेशन से आठ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...