अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले में लगातार भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए डीएम अंशुल सिंह ने आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, एसएसजे विवि से संबंद्ध महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटैक्निक संस्थानों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...