अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक में 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्ष बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह, राजीव खाती, दिनेश चंद्र, शादाब, सुनील कुमार, चंद राम, संतोष भट्ट, देवेंद्र राम, दिलीप गोस्वामी, मनोज कुमार आर्य, कुंवर पपने आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...