Almora News: जिला पुस्तकालय में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला पुस्तकालय में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अभ्यर्थी घर से पानी ढोने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा के जिला पुस्तकालय में रोज यूपीएससी, यूकेपीएससी, यूकेएसएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दो सौ से ढाई सौ अभ्यर्थी आते हैं। सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक अभ्यर्थी पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन पुस्तकालय में चार दिन पहले पानी की आपूर्ति होनी बंद हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.