अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन के बाद खुले जिला अस्पताल में सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके कारण ओपीडी 800 पार चली गई। पर्ची काउंटर के साथ ही लोगों को परामर्श लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। फिजियन की नियुक्ति ना होने से बुखार, सर्दी-जुखाम व अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें इलाज के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Rampur News: एक दिन के अवकाश के बाद खुला जिला अस्पताल, ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बुखार, जुखाम के मरीजों में बढ़ोतरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...