Almora News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
अल्मोड़ा, अगस्त 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में इन दिनों काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। तीन घंटों में ही ओपीडी चार सौ पार कर गई है। अधिक मरीजों के आने से उन्हें इलाज के लिए काफी देर तक इन्तजार करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व रक्त जांचों के लिए भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.