Almora News: जाली सरकारी आदेश बनाकर बच्चों से उगाही का खेल
अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के स्कूलों में मैजिक शो दिखाने के नाम पर बच्चों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शातिर जादूगर ने शिक्षा विभाग की ओर से दी गई अनुमति पत्र में एआई से बदलाव कर दस रुपये प्रति छात्र शुल्क देने की बात अंकित कर दी। मामला खुला तो मुख्य शिक्षाधिकारी ने पत्र जारी कर निशुल्क शो कराने को कहा है। साथ ही मामले की जांच होगी। जिले के विद्यालयों में बच्चों की जेब पर डाका डालने के लिए सरकारी आदेशों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मचा है। असल में, शिक्षा विभाग की ओर से 16 मई को हरियाणा के जादूगर एमके सम्राट एंड पार्टी को विद्यालयों में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए केवल निशुल्क लघु नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में जादूगर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.