Almora News: जान से मारने की धमकी का आरोप
अल्मोड़ा, अक्टूबर 5 -- Almora News: रानीखेत। विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने नगर के एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी, अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप हैं कि नगर निवासी व्यक्ति सत्तारूढ़ दल से जुड़ा हुआ है और पूर्व में भी कई बार अभद्रता कर चुका है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि तीन अक्तूबर को वह अपनी दुकान में थे। आरोप हैं कि उक्त व्यक्ति अपनी कार से आया और उन्हें गालियां दी, विरोध किया तो वह व्यक्ति कार मोड़कर दुबारा आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने उक्त व्यक्ति पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.