अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम स्थित संग्रहालय से प्राचीन काल की मूर्तियों को दिल्ली शिफ्ट करने की कार्रवाई से स्थानीय लोगों और पुजारियों में आक्रोश पैदा हो गया। मूर्तियों को ले जाने के लिए यहां पहुंची एएसआई की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। फिलहाल मूर्तियां दिल्ली जाएंगी या नहीं, इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली से एएसआई की टीम जागेश्वर धाम पहुंची। यहां टीम ने संग्रहालय में रखी पांच से छह प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों को दिल्ली के युग युगीन भारत संग्रहालय में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक स्थानीय लोगों और पुजारियों को लग गई। गुस्साए लोग संग्रहालय के बाहर जमा हो गए और मूर्तियों को ले जाने का विरोध शुरू कर दिया। महामंडलेश्वर पंडित हेमंत भट्ट ने कहा...