Almora News: जागेश्वर धाम में भीड़ ने तोड़े मई-जून के सारे रिकार्ड
अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में ऑफ सीजन में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने मई-जून के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। हालात यह रहे कि आरतोला से लेकर जागेश्वर धाम तक श्रद्धालुओं का काफिला लगा रहा। रिकॉर्ड संख्या में भीड़ उमड़ने से लोगों को जागेश्वर से लेकर अल्मोड़ा तक कमरे तक नहीं मिल पाए। लिहाजा लोगों को वाहनों में ही सोकर रात गुजारनी पड़ी। जागेश्वर धाम में कुछ दिनों से लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार ऑफ सीजन में ऐसी अप्रत्याशित भीड़ इससे पहले कभी नहीं देखी। भीड़ ने मई-जून के पर्यटन सीजन के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बताया कि बीते दस दिनों से क्षेत्र के सभी होटल, होमस्टे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.