अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप -विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ग्राम उडियारी में कार्यक्रम हुआ। किसानों ने वैज्ञानिकों को अपनी खेती संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। वैज्ञानिकों ने जलवायु प्रतिरोधी और प्राकृतिक खेती अपनाने का सुझाव दिया। निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में चल रहे 'खेत बचाओ अभियान' के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण का महत्व बताया। किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया। गोबर के वैज्ञानिक प्रबंधन, उचित भंडारण और उससे गुणवत्तायुक्त जैविक खाद तैयार करने व खेतों में उसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। किसानों ने प्याज और हल्दी के अच्छे बीज की उपलब्धता और होने वाली बीमारियों की रोकथाम की भी जानकारी ली। साथ ही जंगली जानवरों द्वारा फसलों को होने वाले नुक...