अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व आबकारी व वन मंत्री गोवर्धन तिवारी की जयंती आठ अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के बुजुर्ग वो प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। जिंगोली तोली में जयंती के आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके पौत्र शरद तिवारी, हर्ष तिवारी, नवनीत तिवारी ग्राम प्रधान नवीन तिवारी, प्रकाश शर्मा, दया किशन तिवारी, महेश तिवारी, महेश्वर तिवारी, नवीन तिवारी, राजेंद्र तिवारी आदि जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...