अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। जमीन और मकान की रजिस्ट्री में हेराफेरी कर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम कोर्ट ने सरकारी राजस्व को चूना लगाने से जुड़े 18 मामलों का एक साथ निपटारा करते हुए दोषियों पर 24.33 लाख रुपये से अधिक का भारी जुर्माना लगाया है। तय समय के भीतर अगर जुर्माने की रकम नहीं भरी तो संपत्ति कुर्कु की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम युक्ता मिश्र के मुताबिक प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के दौरान बड़ी चालाकी से स्टाम्प ड्यूटी बचाने की शिकायत मिली थी। भू माफिया और खरीदार मिलकर रजिस्ट्री के कागजातों में जमीन पर बनी इमारतों, पेड़ों, और जमीन की असलियत को छिपा रहे थे। व्यावसायिक जमीन को खेती की भूमि बताकर या कीमती पेड़ों और पक्के मकानों की जानकारी दबाकर कम स्टाम्प ड्यूटी चुकाई जा रही थी। एडीएम को...