Almora News: जनसुनवाई में एडीएम ने सुनीं 11 समस्याएं, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: बागेश्वर, संवाददाता। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विद्युत, आपदा, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क से संबंधित कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने हेलो बागेश्वर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 'शिकायतों पर लापरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.