अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने धारचूला विधायक हरीश धामी के साथ जौलजीबी मेले में हुए घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं उठाने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है। भोज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मामला सीधे तौर पर सीमांत क्षेत्र की जनता के अधिकारों और जनप्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा हुआ है। हरीश धामी धारचूला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक होने के साथ जौलजीबी मेले की आयोजन समिति के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय आयोजन में उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र की बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए था। यह भी पढ़ें- खुद को गोली मार लूंगा पर.; CM धामी के प्...