अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब 15 सौ शिक्षक इन दिनों जनगणना की ड्यूटी में गए हुए हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। पहले ही शिक्षकों के कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जिले में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए कुल 1655 सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1351 प्रगणक, 250 सुपरवाइजर, 18 चार्ज जनगणना अधिकारी, 18 अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी व 18 जनगणना लिपिक शामिल हैं। इन कर्मचारियों में अधिकांश सरकारी स्कूलों के शिक्षक ही हैं। करीब 15 सौ शिक्षकों की ड्यूटी इस जनगणना के कार्यों में लगाई गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शिक्षकों की दो-दो ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई बाधित इतने अधिक शिक्षकों की ड्यूटी होने से स्कूलों में पढ़ा...