अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसआईआर में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आठ से दस अक्तूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। विकास भवन में बुधवार को अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नामित बीएलए और बीएलओ के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ, बीएजी सदस्य तथा बीएलए-2 अनिवार्य रूप से अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ वर्तमान एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान करेंगे। इसके तहत ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान में सम्मिलित नहीं हैं। यह भी पढ़ें- SIR के बाद वोटर लिस्ट में छूटे नाम जोड़ने आज से ...