अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- Almora News: रानीखेत। छावनी क्षेत्र में गुरुवार से पेयजल आपूर्ति कम मात्रा में की जाएगी। बारिश के कारण देवीढुंगा पेयजल योजना के पंप गृह के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर के फेज खराब होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिसके चलते छावनी परिषद ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि नगर क्षेत्र में छावनी परिषद पानी की आपूर्ति करती है। यहां एकमात्र देवीढुंगा पेयजल योजना से पानी वितरित किया जाता है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आकाश कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली की लाइन जंगल से होकर गुजर रही है। टहनियों के आपस में टकराने के कारण लाइनें बाधित हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...