अल्मोड़ा, नवम्बर 20 -- Almora News: द्वाराहाट। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। जिपं सदस्य सूरज उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीईओ के माध्यम से सीईओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने विद्यालय में हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग करते हुए 25 नवंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि राउमावि छतीनाखाल में लंबे समय से हिंदी और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। इस संबंध में पूर्व में भी शिक्षा विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है और उनका भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। ...