अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को देर शाम तक विभिन्न मंदिरों और बाजारों में धूम रही। क्षेत्र के मासी, घोड़खाड़ेश्वर मंदिर जेठुआ, प्रसिद्ध अगनेरी मंदिर, खिरचौरा धाम, पटलगांव, जोगडेश्वर, लखनेश्वरी धाम आदि में सुबह से कीर्तन भजन चले। दोपहर बाद श्री कृष्ण की भव्य झांकियां विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। झांकियों में श्री कृष्ण भगवान का बाल रूप सहित गोपियां, राधा कृष्ण, कंस आदि रूपों में दिखाया गया। अलग-अलग स्थानों में हुए कार्यक्रम में हयात बिष्ट, गिरीश जोशी, प्रताप सिंह, पूरन सिंह, जीएन जोशी, जीबी जोशी, गोपाल मासीवाल, गोविन्द रावत, उमेश सती, भगवत रावत, महेश लाल वर्मा, उमेश रावत, रघुवर नैनवाल आदि थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से भक्ति...