अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: चौखुटिया। सात सूत्रीय मांगों के लिए गेवाड़ विकास समिति तीसरे दिन भी आंदोलन पर डटी रही है। समिति ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उचित कार्रवाई नहीं होने पर क्रमिक अनशन और उग्र आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी दी है। गेवाड़ विकास समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं की गई, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। समिति 14 बार मुख्यमंत्री व कई बार संबंधित विभागों के मंत्रियों और उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। समिति ने कॉलेज में बीएससी-बीकॉम की स्वीकृति, पीजी का दर्जा, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण, अगनेरी पर रामगंगा नदी में तटबंध निर्माण, रामनगर चौखुटिया रेल लाइन आदि की ...