Almora News: चौखुटिया में लंबित मांगों को गेवाड़ विकास समिति का आंदोलन जारी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 11 -- Almora News: चौखुटिया। क्षेत्र की लंबित मांगों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल नहीं होने से आक्रोशित गेवाड़ विकास समिति के बैनर तले रामगंगा आरती घाट पर चल रहा धरना दसवें दिन भी जारी है। पिछले दो अक्तूबर से गेवाड़ विकास समिति के बैनर तले सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 12 अक्तूबर तक उनका यह धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि शासन-प्रशासन की बेरुखी बनी रही, तो 13 अक्तूबर को क्षेत्र में विशाल जन आक्रोश रैली निकालकर आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। कहा कि यह आंदोलन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए है। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भूपाल बोरा के नेतृत्व में प्रधानों ने आंदोलन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.