Almora News: चौखुटिया में खेत में घुसी बस, दो बच्चे हुए घायल
अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। कर्णप्रयाग से रामनगर जा रही सवारियों से भरी एक बस चौखुटिया के पटलगांव के पास अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा घुसी। हादसे में बस में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में गिरने के बजाय समतल खेत में रुक गई। जानकारी के मुताबिक जीएमओ की बस अपराह्न करीब तीन बजे चौखुटिया से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। पटलगांव पहुंचते ही बस अचानक दाहिनी ओर कटकर सीधे खेत में चली गई। जोरदार झटके के कारण बस के भीतर बैठे दो छोटे बच्चे, चार वर्षीय धनुष और महज एक वर्ष की मासूम अवंतिका सीटों से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। बच्चों के सिर और हाथ-पैर में चोटें आईं। इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को खिड़कियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को निजी वाहनों से सामुदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.