अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय में नारेबाजी की। दस सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा। चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आज से ब्लॉक कार्यालय में दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। तहसील परिसर में एकत्र प्रधानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानों ने न्यूनतम मानदेय बीस हजार रुपये प्रति माह करने, खुली बैठक में आने वाले वार्ड सदस्यों को भी मानदेय देने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन करने, अकुशल मजदूर की दिहाड़ी छह सौ करने, ग्राम पंचायतों को राज्य व केंद्र वित्त की धनराशि जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार आवंटित करने, जिला योजना की बैठक में ग्राम प्रधान संगठन को नामित सदस्य के रूप में आमंत्रित करने, पंचायती राज एक्...