अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। चिलियानौला पालिका के शिव मंदिर परिसर स्थित रामलीला मंच पर महिला मंडली की तरफ से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। दिन भर वहां सुंदर कांड चलता रहा। देर शाम भजन कीर्तनों ने समां बांधा, बाद में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सरस्वती पंत, कमला फुलोरिया, कमला बिष्ट, सरिता पपने, पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, सभासद सुंदर कवार्बी, सतीश चंद्र सिंह नेगी, विनोद जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...