Almora News: चिलियानौला में घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप
अल्मोड़ा, अगस्त 9 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। चिलियानौला पालिका स्थित एक भवन में शनिवार की देर शाम सांप घुसने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत को दी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से रेस्क्यू करने को कहा। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच सांप की खोज की और मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया और बाद में उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इधर स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से घरों के आस पास उगी झाड़ियों का निस्तारण करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने साफ सफाई करते रहने, वन्य जीव दिखाई देते ही तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की है। यहां वन दरोगा होशियार नाथ, अमर सिंह, भूपाल मेहता, महेंद्र सिंह मर्तोलिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.