Almora News: चिलियानौला में अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
अल्मोड़ा, अक्टूबर 30 -- Almora News: नवीन भट्ट,रानीखेत। चिलियानौला की रामलीला में गुरुवार की रात अंगद-रावण संवाद सहित तमाम दृश्यों के मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों का सधा अभिनय देखने के लिए देर रात तक वहां दर्शक डटे रहे। 'अंगद नाम मेरा, बाली का हूं बेटा...' और रे कपि मोचन बोली संभाले जैसे प्रभावशाली संवादों और कलाकारों के शानदार अभिनय ने रामलीला मंचन में समां बांध दिया। अंगद के आत्मविश्वास और रावण के अहंकार के बीच हुए संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। यहां रावण की भूमिका नीरज तिवारी ने तथा अंगद की भूमिका कैलाश चौहान ने निभाई। इससे पूर्व दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने रामलीला में पहुंचकर दर्शकों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अंगद के पांव हिला तक न सके रावण के महाबली यहां कमेटी के अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.