Almora News: चिलियानौला की रामलीला में शत्रुघ्न -मंथरा संवाद
अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। सोमवार की रात चिलियानौला की रामलीला में शत्रुघ्न -मंथरा संवाद, केवट मिलन सहित तमाम दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। अरी तू पापिन और चंडालिन संवाद ने दर्शकों की खासी वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उनके साथ दिनेश घुघ्त्याल भी थे। लालकुर्ती कुमपुर बाजार में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव और मनमोहक मंचन किया गया। इस दौरान लंका दहन और रावण-अंगद संवाद के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से देर रात्रि तक दर्शकों को बांधे रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.