अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- Almora News: रानीखेत। आरोपी टैक्सी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज डिपो ने सगनेटी-दिल्ली बस सेवा का संचालन रोक दिया है। कुछ दिन पूर्व एक टैक्सी चालक ने रोडवेज डिपो का रास्ता रोक दिया था। सेवा बंद होने से दिल्ली जाने वाले ग्रामीण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय यात्रियों ने डिपो प्रशासन से सेवा को दुबारा शुरू करने की मांग की है। सिलोर घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली अथवा महानगरों की तरफ जाने के लिए पूर्व में कोई भी बस सेवा नहीं थी। जिस कारण यात्रियों को पहले भारी खर्चा कर रानीखेत आना पड़ता था, यहां से वह लोग दिल्ली के लिए बस से रवाना होते थे। इसके बाद रानीखेत-सौलाधार-सगनेटी-दिल्ली बस सेवा शुरू हुई। कुछ दिन पूर्व ज्यूड़ा में पास देने को लेकर एक टैक्सी चालक ने रोडवेज बस का दो घंटे रास्ता रोक दिया और व...