Almora News: चार मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: रानीखेत। कांग्रेस की ओर से शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए जनता से समर्थन मांगा। जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता और विधानसभा प्रभारी दीप सिंह डांगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ हस्ताक्षर जुटाए गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.