अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर की मछली बाजार में बुधवार रात एक व्यक्ति ने दुकानदार और राहगीर पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राजपुर निवासी दुकानदार परवेज खान ने तहरीर दी है। कहना है कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर थे, तभी कुछ नेपाली युवक सामान खरीदने आए। इसी बीच वहां पहुंचे आरोपी मनीष कुमार ने उनसे विवाद और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपी पास की दुकान से मांस काटने वाला चापड़ उठा लाया और वहां से गुजर रहे राहगीर नाजिम कुरैशी की नाक पर हमला कर दिया। वह बीच बचाव में गए तो आरोपी ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने दुकान के गल्ले में हाथ मारा और दिनभर की बिक्री की नकदी लूट ली। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के...