Almora News: चमड़खान में घर की छत पर गिरा पेड़, हादसा टला
अल्मोड़ा, जुलाई 22 -- Almora News: रानीखेत। तहसील के सुदूर चमड़खान में आवासीय भवन की छत पर चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिस कारण वहां अफरा तफरी मैच गई। फायर ब्रिगेड ने पेड़ का निस्तारण किया। बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार चमड़खान निवासी प्रकाश रावत पुत्र आलम सिंह के आवास के आगे वाले कमरे की टिन की छत ऊपर मंगलवार की शाम पेड़ भरभराकर गिर गया। आवाज सुनते ही भवन स्वामी परिवार सहित बाहर आ गए। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। रेस्क्यू यूनिट दो वुडन कटर की सहायता से पेड़ को सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर घर की छत से सुरक्षित हटाया। जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। फायर कर्मियों ने बताया कि घटना में नुकसान की सूचना नहीं है। रेस्क्यू टीम में महिपाल सिंह, दयाधर ध्यानी, देवेंद्र कुमार, दीपक दानू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.