Almora News: घास काट रही महिला पर गुलदार झपटा, चीख-पुकार सुन भागा
अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: चौखुटिया। जीजीआईसी के समीप खेत में दिनदहाड़े गुलदार ने घास काट रही महिला पर झपटने का प्रयास किया। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाने के कारण गुलदार मौके से भाग खड़ा हुआ, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। वन विभाग और पुलिस की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रभावित स्थल पर गश्त शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे कमला बिष्ट जीजीआईसी को जाने वाले मुख्य रास्ते के पास रोजाना की तरह घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक खेत की मेड़ पर घात लगाकर बैठे एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेंदुआ पकड़ने को वन विभाग ने जंगल में लगाया पिंजरा महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी सचेत हो गए और शोर मचने पर गुलदार पास के जंगलों की तरफ भाग गया। हमारा मंच हमारी बात संगठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.